रणबीर कपूर सोमवार को अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैंl उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने रणबीर कपूर को जन्मदिन की अग्रिम बधाई दते हुए इंस्टाग्राम पर एक शानदार बचपन की फोटो शेयर की है।
जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी हो रही हैंl रणबीर कपूर सोमवार को 38 साल के हो गए हैं और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी उत्साहित हैं।
रणबीर का जन्मदिन उनके जीजा भरत साहनी के जन्मदिन के दो दिन बाद और रिद्धिमा के जन्मदिन के कुछ दिनों बाद आता है।
रिद्धिमा कई निकट और प्यारे लोगों के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देती है और अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर करती हैl रिद्धिमा ने कुछ दिनों पहले अपने जन्मदिन के जश्न पर रणबीर के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी।
इस मौके पर भाई-बहन की जोड़ी को काले रंग के कपड़े पहने देखा जा सकता है। अब रिद्धिमा ने दिवंगत पिता ऋषि कपूर और रणबीर के साथ एक बचपन की प्यारी तस्वीर शेयर की है।
इसमें एक हाथ में छोटे रणबीर और दूसरे में रिद्धिमा को लिए साईं बाबा के मंदिर में ऋषि को कैमरे के लिए पोज करते हुए देखा जा सकता है।
रिद्धिमा ने रणबीर और चाची रीमा जैन के साथ एक और तस्वीर शेयर की है और इसे उन्होंने कैप्शन दिया, ‘बर्थडे ईव
https://www.instagram.com/p/CFIBRKvh8GE/
रिद्धिमा अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर कई पारिवारिक तस्वीरें भी शेयर की हैं।
https://www.instagram.com/p/CEZX05rBcqa/
रिद्धिमा ने अपने पति के साथ भी कई तस्वीरें शेयर की थीं। रिद्धिमा ने हाल ही में अपना 40 वां जन्मदिन मनाया और इस अवसर पर करिश्मा और करीना कपूर भी शामिल हुईं।