1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी को 3 साल हुए पूरे, कपिल ने फोटो शेयर कर एनिवर्सरी की विश

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी को 3 साल हुए पूरे, कपिल ने फोटो शेयर कर एनिवर्सरी की विश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी को 3 साल हुए पूरे, कपिल ने फोटो शेयर कर एनिवर्सरी की विश

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की 3 दिसंबर को शादी की सालगिरह थी। दोनों की शादी को 3 साल हो गए हैं। भारती और हर्ष के इस खास दिन पर कपिल शर्मा ने भी दोनों को बधाई दी है। कपिल ने दोनों की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा, हैप्पी एनिवर्सरी भारती और हर्ष। आप दोनों को बहुत सारा प्यार।

फोटो में भारती ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना है। वहीं हर्ष ने ब्लैक एंड व्हाइ शर्ट और ब्लैक जैकेट और पैंट पहनी है।

भारती ने एनिवर्सरी पर हर्ष के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया। भारती ने हर्ष के साथ कई सारी फोटोज शेयर कीं। फोटोज शेयर करने के साथ भारती ने लिखा, ‘प्यार का मतलब यह नहीं कि आप कितने दिन, कितने महीने और कितने साल से साथ हैं। प्यार का मतलब यह है कि आप हर दिन एक-दूसरे को कितना प्यार करते हैं। हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी मेरे प्यार।’

बता दें कि ड्रग्स केस में भारती और हर्ष गिरफ्तार हुए थे। हालांकि बाद में दोनों को बेल मिल गई थी। इसके बाद भारती और हर्ष को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

भारती के गिरफ्तार होने पर राजू ने कहा था, ‘क्या भारती और उनके पति ऐसा कर सकते हैं? मेरा दिल ये मानने के लिए तैयार नहीं है। लोग आपको बहुत प्यार करते हैं, लाखों लोग आपको अपना आइडल बोलते हैं। वे आपकी फोटोज अपने फोन पर लगाते हैं।

वे आपकी तरह बनना चाहते हैं। तो ये सब करने की क्या जरूरत? ड्रग्स लेने से आप अच्छे कॉमेडियन नहीं बन सकते या उससे आपको एनर्जी नहीं मिलेगी। मुझे बहुत बुरा लग रहा है। लेकिन मैं कहूंगा कि भारती ऐसी नहीं है। वह अच्छी आर्टिस्ट हैं। लेकिन मैंने खबर देखी कि भारती गिरफ्तार हो गई हैं। उन्होंने कबूला है और पुलिस को प्रूफ मिला है।  ये सब क्या हो रहा है? हमारा फिल्मी वर्ल्ड कहां जा रहा है?’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...