नई दिल्ली : रविवार 19 सितंबर का दिन भाद्रपद मास की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन भगवान अनंत यानी विष्णु की पूजा की जाएगी। इसी के साथ 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन भी हो जाएगा। चंद्रमा का दिन रात कुंभ राशि में संचार होगा। जबकि आज कारोबार और व्यापार के कारक ग्रह बुध आज उच्च राशि में चलते हुए सूर्य से मिलकर गजकेसरी योग बना रहे हैं। इस दिन सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। रविवार को शतभिषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर होगा।
मेष
मेष राशि नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस को लेकर कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कारोबार में संयम से काम लें, सहयोगियों और सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें। जो लोग रविवार के दिन नौकरी पर जा रहे हैं उन्हें संयत भाव से आज का दिन बिताना चाहिए। कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी हो सकती है। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में नुकसान हो सकता है। किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा न करें।
वृष
कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। अतिरिक्त धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवार का सहयोग और अपनों का साथ आपके तनाव को कम करेगे। गणपति की कृपा से बुद्धि विवेक का आप लाभ ले पाएंगे। किराना और घरेलू जरूरतों के कारोबार से जुड़े लोग आज अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। भौतिक साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। सर्दी-जुकाम से परेशान रहेंगे। झूठ बोलने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए दिन कारोबार के मामले में शुभ रहने वाला है। आज इनको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। चंद्रमा के राशि से नवम स्थान में संचार करने से आज आपको कारोबार में तनाव के साथ ही अच्छा लाभ भी मिलेगा। करियर के मामले में बुद्धि और ज्ञान से आप स्थितियों को अपने पक्ष में बनाए रखने में कामयाब होंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है। नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। पैसों के मामले में कोई जोखिम न लें। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है।
कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए 19 सितंबर का दिन कुछ उलझन भरा हो सकता है। राशि स्वामी के अष्टम में होने से मन विचलित होगा। गलत निर्णयों के कारण नुकसान हो सकता है, जल्दबाजी में और विचारों के उलझनों से निकलकर काम पर ध्यान देना उचित रहेगा। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आज आपके हो सकते हैं। घर के किसी उपकरण पर भी आज इस राशि के लोगों का धन व्यय हो सकता है, अगर इस समय ग्रहों की दशा सही नहीं चल रही है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। काम का बोझ ज्यादा होने से परेशानी होगी। स्टूडेंट्स को मेहनत का परिणाम नहीं मिल पाएगा।
सिंह
सिंह राशि वाले आज उत्साहित रहेंगे और घर एवं बाहर के पुराने अटके कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज कारोबार या व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं। जिनकी आज छुट्टी है वह सैर-सपाटे पर व्यय कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, शौक मौज पर व्यय कर सकते हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। काम समय पर पूरा कर पाएंगे। महिलाओं के विवाद में न बोलें। बुजुर्गों की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे। कोई करीबी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए कलात्मक क्षेत्र में अपना बेस्ट देने का समय है। जो लोग घर पर रहेंगे वह अपने घर को सजाने-संवारने पर ध्यान देंगे, इस मामले में आप धन भी खर्च करेंगे। कारोबार में लाभ की स्थिति आज अच्छी रहेगी। कला जगत से जुड़े लोग आज बेहतर प्रदर्शन करके लाभ पा सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। संतान की चिंता सताएगी। पति-पत्नी में गलतफहमी हो सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से बेहतर रह सकता है। आर्थिक मामलों में आपकी प्लानिंग सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी आप अपना बेस्ट दे सकते हैं। जो लोग आज घर पर संडे मना रहे हैं वह भी सक्रिय रहेंगे और घरेलू कार्यों को निपटा सकते हैं। किसी अपने से आपको उपहार और खुशी मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। पिता की सेहत खराब हो सकती है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों का मानसिक उलझनों में उलझने से बचना चाहिए। प्लानिंग के साथ अपने कार्य में आगे बढ़ेंगे तो कामयाबी मिल सकती है। छोटी-लंबी यात्रा का योग है। इस राशि के कुछ लोग वाहन खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। वस्त्र और कुछ जरूरी चीजों पर भी आपका आज व्यय हो सकता है। इस राशि के कारोबारियों की मेहनत तो आज खूब रहेगी लेकिन कमाई भी अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। कॉन्फिडेंस की कमी भी हो सकती है। नई बिजनेस डील में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं। भाइयों में विवाद हो सकता है।
धनु
19 सितंबर धनु राशि के लिए आर्थिक मामलों में खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज आपको अपने कारोबार और योजनाओं में सफलता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपके काम आ सकती है। दोपहर के बाद आप कुछ खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर आपको कहीं से अपना पैसा वापस लेना है तो आज प्रयास करना आपके हित में रहेगा। रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए काम निपटाने के लिए भी दिन ठीक है। ऑफिस में तनाव रहेगा। लाइफ पार्टनर नाराज हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
मकर
मकर राशि के लोग आज अपने बचत और बजट पर अधिक फोकस करेंगे। पुरानी कार्य योजनाओं को आप पूरा करने पर ध्यान देंगे। कुछ महीने पहले जो काम अधूरा रह गया था आज उसे पूरा करने की योजना बनाएंगे। खान-पान का शौक बढ़ेगा, रुचिकर भोजन पर आपका धन खर्च हो सकता है। कुछ लोग आज बाहर खाने-पीने की भी योजना बना सकते हैं। सलाह है कि किसी के मुंह पर नकारात्मक प्रतिक्रिया देने से बचें। मनचाही नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आज लिए फैसले आपके फेवर में होंगे। गले से जुड़े रोग हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है।
कुंभ
कुंभ राशि के लोग आज सेहत में नरमी महसूस कर सकते हैं और भावुकता में भी रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र के मामले में आपका दिन सामान्य रहेगा। जो लोग नौकरी पर हैं उन्हें अधिकारियों से प्रोत्साहन मिल सकता है। विचारों का किला बनता और ढहता रहेगा, मन को संयमित करके काम पर फोकस करें, यही आपके हित में रहेगा। पैसों की आवक बनी रहेगी। आज माता की ओर से सुख मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा। आज कोई बड़ा सौदा न करें।
मीन
आज का राशिफल कहता है कि आज मीन राशि वालों को ज्ञान और बुद्धि से लाभ मिल सकता है। किसी और के विचारों से प्रभावित होने की बजाय अपने विचारों और निर्णय के साथ चलें। बच्चों की खुशी और पारिवारिक विषयों पर आपका धन खर्च होगा। आपके लिए सलाह है कि उधार लेन-देन का काम आज करने से बचें। संतान से सहयोग मिल सकता है। आज आप बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे। विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। दूसरों के मामले में दखल देना परेशान कर सकता है। खर्च ज्यादा हो सकता है।