नई दिल्ली : 17 सितंबर, शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे हम परिवर्तन एकादशी भी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को श्रवण नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। निवेश के लिए दिन आपके पक्ष में है। हालांकि कुछ राशियां में लंबे समय से चली आ रही पैसे से संबंधित समस्या खत्म हो जाएगी और परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के कार्यक्षेत्र में किसी बात से मूड खराब हो सकता है।
मेष
मेष राशि के जातक अपने अच्छे काम से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करेंगे। ऑफिस में जो लोग आपकी कमियां निकालते थे, आज वह भी आपकी तारीफ करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। दोस्त आपकी मदद करेंगे। निवेश का फायदा आज मिल सकता है। इस समय खर्चे के लिए आपको अपनी जमा पूंजी का ही उपयोग करना पड़ सकता है। खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।
वृष
वृष राशि जातकों का मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कोई बदलाव शुभ फल दे सकता है। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। यात्रा पर जाने के योग हैं। विवादों से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।
मिथुन
मिथुन राशि जातकों का दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक है। माता का सानिध्य मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। पुरानी परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। बिजनेस में छुटपुट नुकसान हो सकता है। इलाज में खर्च ज्यादा होगा।
कर्क
कर्क राशि जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। इनकम बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। परेशानियां पहले से कुछ कम होंगी। परिवार का साथ मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। भाइयों से धन प्राप्ति के योग हैं। बिजनेस के कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है।
सिंह
सिंह राशि जातकों का मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए भी दिन ठीक है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। आज आप थोड़े उदास भी हो सकते हैं।
कन्या
कन्या राशि के जातकों में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग हैं। बिजनेस में बड़ा बदलाव फायदा पहुंचा सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग भी मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। संतान की चिंता रहेगी।
तुला
तुला राशि जातकों को परिवार की जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी प्रमोशन के योग आज बन रहे हैं। दोस्तों और भाइयों की मदद से योजना सफल हो सकती है। बिजनेस में फायदा होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, परन्तु खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है। मन अशान्त रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भाइयों का साथ मिलेगा। तनाव से बचें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि जातकों का आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्याभार में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहने का प्रयास करें। मित्रों से भेंट होगी। मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें।
धनु
धनु राशि के लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी में मधुरता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। यात्रा के योग हैं। एक छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। महिलाओं को सिरदर्द की समस्या रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
मकर
मकर राशि के जातकों के मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। पुराने निवेश का फायदा आज मिल सकता है। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते है। व्यर्थ के विवादों से बचें।
कुंभ
कुंभ राशि जातकों के घर में कोई मांगलिक काम होने के योग बन रहे हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पुराना विवाद हल हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। दूसरों की मदद के भरोसे न रहें। एक साथ कई काम हाथ में न लें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
मीन
मीन राशि लोगों को आज किया हुआ काम भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। दिन अच्छा गुजरेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन-सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।