नोएडा:आज हम आपको राशिफल के बारे में बताएगें की 17 दिसंबर तक आप का समय कैसा होगा। हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक से जानना चहते है। आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।
आज हम आपको RNI न्यूज़ पर आपके राशिफल के बारे में बताएगें:
राशिफल में आपका आज का दिन कितना अच्छा (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।
मेष (Aries)– रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए मार्ग आप बना सकते है। कुछ अच्छे समाचार भी आपको मिल सकते है। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है लेकिन व्यापार आपका सही चल रहा है। बहुत जल्दी कुछ और अच्छी बातें भी आपके साथ जुड़ेंगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।
यह भी पढ़ें: Nora Fatehi ने पहनी इतनी डीप नेक ड्रेस की दिख गया सब कुछ, देखें फोटो
वृषभ (Taurus) -व्यापार में लाभ,धन की प्रप्ति होगी। नए लोगों से अपकी मुलाकात हो सकती है। आज के दिन की से विवाद ना करें स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापार अच्छा चलेगा। शनिवार को शनिदेव की अराधना करते रहें।
मिथुन (Gemini) -परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। आप कही यात्रा का लाभ भी ले सकते है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम भी मध्यम है। संतान पक्ष पर ध्यान दें। मां काली की अराधना करते रहें। आप अपने माता पिता का ध्यान रखे।
कर्क(Cancer)-अभी थोड़ा मध्यम समय आपका चल रहा है। थोड़ा बचकर अपना काम करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-व्यापार की स्थिति अच्छी है। भाग्य के उदय के लिए भगवान शिव की अराधना करे। उनका जलाभिेषेक करें। नकारात्मकता कम होगी।
सिंह (Leo) -स्वास्थ्य की अच्छी स्थिति है। बहुत जल्द प्रेम और संतान की भी अच्छी स्थिति हो जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं आप। कुछ नई व्यापारिक स्थिति भी बन सकती है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
कन्या(Virgo)-शत्रु शमन संभव है लेकिन शत्रु पराभव भी संभव है। कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। शनितत्व यानी कोई भी नीली वस्तु पास रखें।
तुला(Libra)-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपका स्वास्थ्य मध्यम है। रक्तचाप पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी चल रही है। मां काली की अराधना करते रहें।
वृश्चिक(Scorpio) -पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति भी अच्छी कही जाएगी। लेकिन प्रेम और संतान अभी मध्यम है लेकिन सिर्फ एक दिन के लिए। इसके बाद बहुत अच्छी स्थिति आ जाएगी।