नई दिल्ली : 14 सितंबर, मंगलवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो बजरंग बली का दिन है। इस दिन जो भी बजरंग बली का सच्चे मन से प्रार्थना और पूजा करता है, उस पर सदा बजरंग बली का आशीर्वाद बना रहता है। वे आपके सभी कष्टों को हरकर आपको खुश रहने का आशीर्वाद देते है। मंगलवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। मंगलवार को सुबह चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष
मेष राशि के लोगों के लिए एक अच्छा समय आज से शुरू हो रहा है। बिना जद्दोजहद के सभी काम निपट जाएंगे। आय की स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में तेजी रहने से फायदा हो सकता है। पढ़ाई को लेकर कोई समस्या आ सकती है। व्यस्तता के कारण साथी से दूरी बनी रहेगी। रिश्ते निभाने में समझदारी दिखाएं।
वृषभ
मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें। पैर में चोट लग सकती है। धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के मन में बहुत भ्रम और कन्फ्यूजन रहेगा। परेशानियों से कैसे बाहर निकला जाए इसी जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास की कमी की वजह से मुश्किलें होंगी। बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा। यात्रा में नुकसान हो सकता है। दवाइयों पर खर्चे का योग भी बन रहा है। रिश्तेदारों से आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को भाग्य एवं पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा पर जाना किसी बड़े फायदे का संकेत होगा। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है।
सिंह
सिंह राशि के जातक धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा। व्यापार में फायदा हो सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ सकती हैं। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जीवनसाथी का व्यवहार विचलित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में सभी तरफ से सफलता मिलेगी। हालांकि धन प्राप्ति अभी बाधित है परंतु जल्दी ही आपको रिवॉर्ड मिलेगा।
कन्या
कन्या राशि के जातकों का नया कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में भी उपलब्धियां मिलेंगी। न्यायालय के मामलों में जीत मिलेगी। मैनेजमेंट में सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है। खांसी या पेट दर्द हो सकता है। प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।
तुला
समय आपके पक्ष में रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर बैठकर सोशल नेटवर्किंग बनाने का समय है। जिसका फायदा आगे चलकर उन्हें जरूर मिलेगा। अपने क्लाइंट से पैसे मिलने का योग बना हुआ है। निवेश से बचने का प्रयास करें। अतिआत्मविश्वास से बचें। गैस संबंधित रोग हो सकते हैं।
वृश्चिक
नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए सामान्य दिन है।
धनु
धनु राशि के जातकों के करियर के लिए अच्छा दिन है। सहयोगियों का साथ मिलेगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। रिश्तों को निभाने में परेशानी आएगी। सरकारी स्रोत से धन प्राप्ति के योग हैं।
मकर
बिजनेस में उन्नति होगी। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संबंधों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपका मन गलत कामों की ओर झुक सकता है। दुश्मनों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। मेहनत का फल जरूर मिलेगा फालतू विचारों से बचें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों की जिंदगी में बहुत सारे क्षेत्र इस समय सक्रिय हैं। वह उन सब में संतुलन बनाने का प्रयास कर कर रहे हैं। उनका आत्मविश्वास कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। भाइयों का साथ मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। एलर्जी की वजह से सर्दी-खांसी के योग बन रहे हैं। काम को लेकर तनाव हो सकता है। धन प्राप्ति के योग हैं।
मीन
मीन राशि के जातकों को इस वक्त वाद-विवाद से बचना चाहिए। संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होने के योग हैं। प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है। विरोधियों के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्थानांतरण होने के योग बन रहे हैं। सिर दर्द के कारण परेशान रहेंगे।