नई दिल्ली : 12 सितंबर 2021 रविवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन मोरयाई छठ का व्रत किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.50 तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन सुबह लगभग 7.15 पर चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है। केतु और चंद्रमा के वृश्चिक राशि में होने से इसका शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर दिखाई देगा।
जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष
परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शेयर मार्केट में पैसा उलझ सकता है। तनाव से बचें।
वृष
मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। संतान को कष्ट होगा। खर्च अधिक रहेंगे।
मिथुन
धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। माता के सहयोग से धन की प्राप्ति के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कर्क
घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत से मनचाही सफलता मिलेगी। एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार का साथ रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन की भी सम्भावना बन रही हैं। मन अशान्त रहेगा। भाइयों के सहयेाग से तरक्की के योग हैं।
सिंह
नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी, परन्तु व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बिजनेस में संभलकर कोई फैसला लें। रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकता है। खर्चा ज्यादा होने से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का सानिध्य मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। मन अशांत रहेगा।
तुला
वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को आशा अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे। मन अशान्त रहेगा। बातचीत में संयत रहें। धर्मकर्म में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। उधार का पैसा मिल सकता है। व्यापार में तरक्की के योग हैं।
वृश्चिक
अधूरे काम आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है। परिवार से अलग रहना पड़ सकता है। मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। तरक्की के योग हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। संतान की ओर से भी मन दुखी हो सकता है।
धनु
लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। मकान खरीदने की कोशिश सफल हो सकती है। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई बड़ी परेशानी आज खत्म हो सकती है। कानूनी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है।
मकर
मानसिक शान्ति रहेगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगा। जीवन साथी से सहयोग मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद लाभ के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मसालेदार खाने से सेहत बिगड़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कुंभ
संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कानूनी मामलों में आज सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम भी अधिक रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। मित्रों के सहयोग से आय के नए स्रोत विकसित होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।
मीन
संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में इच्छा-विरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बन सकता है। ऑफिस के लोगों की मदद मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।