1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 11 सितंबर 2021 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किन 4 राशियों को होगा नुकसान और किसे होगा फायदा

11 सितंबर 2021 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किन 4 राशियों को होगा नुकसान और किसे होगा फायदा

आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

By: Amit ranjan 
Updated:
11 सितंबर 2021 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किन 4 राशियों को होगा नुकसान और किसे होगा फायदा

नई दिल्ली : 11 सितंबर 2021, दिन शनिवार, जो पूरी तरह से शनिदेव को समर्पित है। इस दिन विधि- विधान से शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। जिन पर शनिदेव की कृपा होती है, उनके घर खुशियों की बरसात होती है। जिससे वो क्रोधित होते है उसके ऊपर कष्टों का पहाड़ टूट पड़ता है। वैदिक ज्योतिष में हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष

आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अपने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। आय वृद्धि होगी। व्‍यर्थ के विवादों से दूर रहें।

वृष

मन अशान्त रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संतान को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं।

मिथुन

कामकाज में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। माता से धनलाभ होने की उम्‍मीद है।

कर्क

मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाईयां आ सकती हैं। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक तनाव हो सकता है। आय में व्यवधान आएंगे। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह

पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी। माता से धन प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। शुभ समाचार की प्राप्‍त‍ि की होगी।

कन्या

दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो, या पारिवारिक सुख के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। क्रोध की अधिकता हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी से मन चिंतित रहेगा।

तुला

शनिवार आपके लिए यादगार रहेगा। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।

वृश्चिक

भाग्य आपके साथ है। मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान भी रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इच्‍छित परिणाम प्राप्‍त होंगे।

धनु

कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग है तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता का साथ मिलेगा। मन प्रसन्‍न रहेगा। मित्रों से भेंट होगी। तरक्‍की के योग हैं।

 

मकर

आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा। संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा। ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा। इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। शनिवार कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग हैं।

कुंभ

भाग्य आपके साथ है। कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। मानसिक सुस्ती आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती है।

मीन

मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। व्यापार में धनलाभ होगा। पारिवारिक कलह खत्म होंगे। आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे, बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। भाग्य का साथ मिलने वाला है। यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार की समस्याएं परेशानी का सबब बनेंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...