नई दिल्ली : 10 सितंबर, शुक्रवार को पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 3.48 तक रहेगा। इसके बाद स्वाती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार की रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कन्या से तुला राशि में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही शुक्र स्थित है। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
मेष
निवेश का फायदा मिलेगा। आज आपके रूके हुए काम आसानी से हो जाएंगे। ऑनलाइन लेन देन में सावधानी बरतें। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। ब्राह्ण को पीले वस्त्रों का दान करें।
वृषभ
आज का दिन धन के मामले में मिलाजुला रहेगा, इसके साथ ही धन की प्राप्ति के लिए परिश्रम भी अधिक करना पड़ सकता है। ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है। बिजनेस में प्रॉफिट होने से मन प्रसन्न रहेगा। गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें। पिता का सहयोग मिलेगा। आपकी कोई बात दूसरों को खटक सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। गरीबों को अनाज जैसे चावल, गेहूं आदि का दान करें।
मिथुन
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार में नया सदस्य आ सकता है। संतान पक्ष के कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कानूनी मामले और उलझ सकते हैं। कोई आपके खिलाफ षड़यंत्र कर सकता है। लेन-देन करते समय ध्यान रखें। अधिक जल्दबाजी हानि का कारण बन सकती है। शिवलिंग का अभिषेक दही से करें।
कर्क
धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। बिजनेस में कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। संतान से खुशी प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के लिए परेशानी वाला दिन है। हेल्थ में उतार-चढ़ाव हो सकता है। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है। भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।
सिंह
बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। जोखिम वाले काम करने से बचें। ऑफिस में किसी बात पर आपकी आलोचना हो सकती है। विवादों से दूर रहें। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। गरीब बच्चों को किताब, कॉपी, पेन आदि चीजें दान करें।
कन्या
समय आपके पक्ष में है। ससुराल पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। इनकम ऑफ सोर्स बढ़ सकते हैं। किसी सलाह लेकर ही निवेश करें। किसी को पैसा उधार न दें। रक्त से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। किसी गरीब लड़की को कपड़ों का दान करें।
तुला
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में हो रहा है। शुक्र और चंद्रमा की युति धन के मामले में लाभ की स्थिति बना सकती है, लेकिन अतिउत्साह से बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परीक्षा परिणाम ठीक न आने से मन दुखी रहेगा। अपच की शिकायत रहेगी। बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें। हनुमानजी को केवड़े का इत्र लगाएं।
वृश्चिक
मनचाही जगह ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। तेल से जुड़ा बिजनेस शुरू हो सकता है। पढ़ाई में मन लगा रहेगा। प्रेम में असफल हो सकते हैं। मन उदास रहेग। कोई गलत निर्णय लेने की स्थिति बनेगी, स्वयं पर नियंत्रण रखें। भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी के पत्ते अर्पित करें।
धनु
आय में वृद्धि होगी, रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। विवादित मामले हल होंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन का व्यय सोच समझ कर करें। शनि का दान लेने वालों को नए जूते खरीदकर दें।
मकर
स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। ऑफिस में कोई परेशानी हो सकती है। आता हुआ पैसा किसी कारण से रूक सकता है। बड़ा निवेश करने से पहले लाभ और हानि का भी आंकलन करे लें। पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। देवी लक्ष्मी को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।
कुंभ
आज ऑफिस में आपको सभी का सहयोग मिलेगा। कोर्ट से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार होगा। किसी की बात से आज आपका दिन दुख सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। कोई जरूरी काम अटक सकता है। नदी में चने की दाल प्रवाहित करें।
मीन
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। बच्चों के साथ रहने का समय मिलेगा। बिजनेस में भी ग्रोथ होगी। धन के व्यय पर नियंत्रण करें। अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। माता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। प्रेम में तनाव बन सकता है। तुलसी पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।