महिला टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला आज इंग्लैंड से होना है लेकिन बारिश के चलते अभी मैच शुरु होनें में देरी है। बता दे अगर बारिश के चलते यह मैच नहीं होता तो भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। बात अगर विश्वकप में भारतीय टीम की करे तो भारतीय टीम अभी तक इस टी-20 विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। पिछली बार के विश्वकप में उसे इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
मैच से पहले ही सिडनी में भारी बारिश की आशंका थी। वहीं अगर बात आईसीसी के नए नियमों की करे तो मैच का नतीजा निकलने के लिए कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना जरूरी है। टीम इंडिया लीग राउंड में अपने ग्रुप में चारों मैच जीतकर टॉप पर है। इसका फायदा भारत को मिल सकता है बारिश के चलते मैच ना होनें पर।
बात अगर विश्वकप में दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन की करे तो दोनों टीमों के बीच विश्व कप में अबतक 5 मुकाबले हुए हैं। साल 2018 के विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से रौंदा था। दोनों टीमों के बीच अभी तक 19 टी-20 मैच खेले गए है जिसमें से टीम इंडिया ने 4 जीते, जबकि 15 मैचों में हार उसको हार का सामना करना पड़ा।