1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. सरकार के लिए खुशखबरी, लगातार दूसरे महीने 1 करोड़ के पार पहुंचा GST

सरकार के लिए खुशखबरी, लगातार दूसरे महीने 1 करोड़ के पार पहुंचा GST

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सरकार के लिए खुशखबरी, लगातार दूसरे महीने 1 करोड़ के पार पहुंचा GST

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर तमाम नकारात्मक खबरों के बीच मोदी सरकार के लिए राहत की खबर आई है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबित, जीएसटी कलेक्शन लगातार दूसरे महीने 1 लाख करोड़ के पार पहुंचा है। वहीं, नवंबर महीने में कुल 1,03,492 करोड़ रुपए की जीएसटी वसूली हुई थी।

दिसंबर में ये आकंड़ा 1,03,184 करोड़ रुपए रहा है। अगर अप्रैल से लेकर दिंसबर तक के आकंड़ों पर देखे तो अगस्त, सितंबर और अक्टूबर तीन ऐसे महीने रहे हैं। जब जीएसटी कलेक्शन 1 लाख कोरड़ रुपए के नीचे रहा है। वहीं, मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल महीने के दौरान जीएसटी कलेक्शन सबसे ज्यादा 1,13,865 करोड़ रुपए रहा था।

बताते चलें कि, जुलाई 2019 में जीएसटी लागू किए जाने के बाद यह 9वां ऐसा महीना है, जब जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए के लक्ष्य के पार पहुंचा है। टैक्स अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी कलेक्शन के साथ ही 2019-20 के लिए निर्धारित प्रत्यक्ष टैक्स कलेक्शन के लक्ष्य (13.35 लाख करोड़ रुपए) को भी हासिल करना होगा। सरकार ने 2019-20 में 13.35 लाख करोड़ रुपए प्रत्यक्ष कर से जुटाने का लक्ष्य रखा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...