1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. क्रिस गेल के तूफान में उड़ने से बचे “युवराज”, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

क्रिस गेल के तूफान में उड़ने से बचे “युवराज”, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
क्रिस गेल के तूफान में उड़ने से बचे “युवराज”, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: क्रिस गेल छोटे फॉर्मेट का तूफान कहें तो गलत नहीं होगा। छोटे फॉर्मेट में गेल जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरते हैं, तो गेंदबाजों के मन में अलग सा खौफ हो जाता है। गेल का बल्ला जब चलना शुरु होता है तो गेंद बाउंट्री के बाहर ही मिलती है। हम ऐसा इसलिए कह रहें हैं कि चाहे आईपीएल हो या फिर कोई और घरेलु टुर्नामेंट गेल के खेलने का अंदाज अलग ही लय में रहता है।

अबुधाबी में चल रहे क्रिकेट के सबसे छोड़े फॉर्मेट T-10 लीग में बुधवार को उनके बल्ले ने तबाही मचा दी। गेल ने अबूधाबी की तरफ से खेलते हुए मराठा अरेबियंस के खिलाफ शानदार पारी खेली। गेले ने दो ओवर में ही 50 रन ठोक दिए। आपको बता दें कि इस पारी में गेल ने 22 गेंदो में नाबाद 84 रनों की पारी खेली।
अपने इस पारी के दौरान गेन ने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके साथ ही वह 12 गेंद पर दो बार पचासा जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए। T-10 लीग 2021 का 20वां मैच मराठा अरेबियंस और टीम अबूधाबी के बीच खेला गया। मराठा अरेबियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 97 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अबूधाबी की टीम ने 5.3 ओवर में एक विकेट खोकर 100 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

क्रिस गेल अकेले ही मराठा अरेबियंस की टीम पर भारी पड़ गये। गेल ने मराठा टीम के बॉलर सोमपाल कामी और मोसादेक हुसैन की गेंदों की सबसे ज्यादा धुनाई की। मोसादेक के 1 ओवर में गेल ने 22 रन बनाएं, वहीं सोनपाल के 1 ओवर में 27 रन उनके बल्ले से निकले।

गेल के अलावा युवराज सिंह और हजरतुल्लाह जजई ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 12 गेंद पर पचासा जड़ा है। इससे पहले गेल ने बीबीएल मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलते हुए 12 गेंद पर फिफ्टी ठोकी थी। वह ये कारनामा 2 बार कर चुके हैं। इसके अलावा साल 2007 में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के दौरान 12 बॉल में 50 रन बनाएं थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...