1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Jasprit Bumrah पर चुटकी लेकर फंस गए Yuvraj Singh, ट्रोलरों ने लगा दी क्लास, पढ़े ट्वीट…

Jasprit Bumrah पर चुटकी लेकर फंस गए Yuvraj Singh, ट्रोलरों ने लगा दी क्लास, पढ़े ट्वीट…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Jasprit Bumrah पर चुटकी लेकर फंस गए Yuvraj Singh, ट्रोलरों ने लगा दी क्लास, पढ़े ट्वीट…

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

युवराज सिंह ने जसप्रीत बुमराह की फोटो पर कुछ ऐसा कमेंट किया कि उन पर ही भारी पड़ गया । दरअसल, क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की जल्द ही शादी होने वाली है । शादी की तैयारियों के चलते उन्होंने टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से हटने का फैसला किया । जिसके बाद बुमराह ने हाल ही में अपनी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की, जिसमें वह चेयर पर बैठे कुछ सोचते हुए नजर आ रहे हैं ।

जसप्रीत की इस फोटो पर युवराज ने उनकी टांग खींचते हुए एक मजेदार कमेंट किया । उन्होंने बुमराह को उनकी शादी को लेकर ट्रोल करते हुए लिखा- ‘पोछा मारूं या पहले झाड़ू?’ जिसके बाद युवराज मुश्किल में पड़ गए । युवराज सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए । ट्रोलर्स ने युवराज को ट्रोल करना शुरू कर दिया ।

युवराज सिंह के इस कमेंट पर एक यूजर ने उनसे पूछा कि युवी पाजी आपको शादी का इनविटेशन मिला क्या? वहीं, एक यूजर ने लिखा- आपको इनवाइट किया है न शादी में । इसके अलावा एक ट्रोलर ने लिखा- पाजी अपना हाल बयान कर रहे हो क्या ।
आपको बताते चलें कि बुमराह ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी ।

मालूम हो कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सप्ताह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं । बता दें कि टेस्ट सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 12 मार्च से पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी । इसके बाद दोनों टीमों के बीच 23 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...