रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन की तैयारियां जोरे से चल रही है। 18 फरवरी को इस सीजन का ऑक्शन किया गया था। जहां टीमों के रिलीज खिलाड़ियों की बोली लगाई गई थी। इस सजीन में आईपीएल इतिहास की सबसे ज्यादा बोली लगाई गई। जिसका फायदा क्रिस म़ॉरिस को हुआ था। मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गये। इन सब तैयारिंयों के बीच कोराना महामारी एक बार फिर वापसी करता हुआ दिख रहा है। जिसके चलते इस साल भी आईपीएल के आय़ोजन पर संशय हो गया है।
साल 2020 का आईपीएल कैंसिल होते-होते बचा था। पिछले सीजन का आईपीएल तो जरुर हुआ था, लेकिन यूएई की सरजमीं पर खेला गया था। इस साल बढ़ते मामलों को देखकर लग रहा है, कि ऑक्शन के बाद कैंसिल हो सकता है।
2021 में आईपीएल का आयोजन अप्रैल-मई के महीने में किया जाएगा। इसके लिए बीसीसीआई ने महाराष्ट्र के चार से पांच स्टेडियम्स को चिन्हित किया था जहां मैच खेले जाने थे। लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद अब इस पर दुबारा विचार किया जा रहा है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा कि अब महारष्ट्र में बढ़ते मामलों की वजह से कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। ऐसे में टूर्नामेंट के कैंसल होने की बात भी कही जाने लगी। हालांकि, आयोजक जगह में बदलाव कर आईपीएल का आयोजन कर सकते हैं।
बीसीसीआई के एक अधिकारी की मानें तो अब जब आईपीएल के शुरू होने में सिर्फ महीने भर का समय बाकी रह गया है, उस स्थिति में संक्रमण बढ़ने से अब कुछ फैसले लेने जरुरी है। पहले मुंबई के वानखेड़े, ब्रेबोर्न, डीवाई पाटिल और रिलायंस स्टेडियम में बायो बबल बना कर आईपीएल करवाने का विचार था।
आपको बता दें कि इस सीजन के आईपीएल का फाइनल अहमदाबाद में खेलने पर विचार चल रहा था। जबकि प्लेऑफ का बात करें तो यह भी अहमदाबाद में भी होने के आसार हैं। इस बीच टूर्नामेंट कैंसल करने की जगह राष्ट्र भी बदला जा सकता है। इस दौड़ में हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता सबसे आगे हैं। इय साल का आईपीएल कैंसिल होता है तो BCCI को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।