1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. 4 साल का प्रतिबंध झेलने के बाद पहलवान नरसिंह को मिला, ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का मौका

4 साल का प्रतिबंध झेलने के बाद पहलवान नरसिंह को मिला, ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का मौका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
4 साल का प्रतिबंध झेलने के बाद पहलवान नरसिंह को मिला, ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का मौका

दुनिया भर के देशों पर लगातार बढ रहें खतरनाक कोरोना वायरस के असर को देखते हुए लगातार खेल आयोजन को रद्द किया जा रहा है। हाल ही में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक के साथ बातचीत करके टोक्यो ओलंपिक को एक साल तक के लिए स्थगित कर दिया है।

जापान के इस फैसले का दुनिया भर के सभी खिलाड़ियों ने सम्मान किया है। तो वहीं टोक्यो ओलंपिक स्थगित होने से डोपिंग का दंश झेलने वाले भारतीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव ने कहा कि, वह इस मौके का पूरा फायदा उठाएंगे। भारतीय कुश्ती महासंघ ने कह दिया है कि वह अगर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें रोका नहीं जाएगा।

बता दे, चार साल का प्रतिबंध धेलने वाले पहलवान नरसिंह इस साल का ओलंपिक नहीं खेल पाते, लेकिन लगातार बढ रहें कोरोना के संक्रमण को देखते हुए ओलंपिक को अगले साल तक के लिेए टाल दिया है। जिसके बाद से अब नरसिंह 74 किलो वर्ग में दावा कर सकते हैं। महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा, हम उसे रोकेंगे नहीं अगर वह हमारे पास आकर भाग लेने की इच्छा जताते हैं। हमने इस पर बात की है। उसका प्रतिबंध पूरा हो चुका है और वह वापसी कर सकते हैं।

जिसके बाद पहलवान नरसिंह ने कहा, मेरा हमेशा से यह विश्वास था कि मैंने कुछ अलग नहीं किया है तो मेरे साथ कुछ गलत नहीं होगा। जीत सच की होती है। अब भगवान की कूपा से मुझे एक मौका और मिल सकता है। मुझे लगता था कि मैं ओलंपिक खेल सकता हूं। पता नहीं क्यों पर हमेशा लगता था। मैं अपनी वापसी पर पूरा फोकस कर रहा हूं ताकि टोक्यों में पदक जीत सकूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...