1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. लगातार तीन पारियों में 150 रन बनाने वाला विश्व का पहला बल्लेबाज, जिसका नाम सुनकर कांप जाते है गेंदबाज!

लगातार तीन पारियों में 150 रन बनाने वाला विश्व का पहला बल्लेबाज, जिसका नाम सुनकर कांप जाते है गेंदबाज!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लगातार तीन पारियों में 150 रन बनाने वाला विश्व का पहला बल्लेबाज, जिसका नाम सुनकर कांप जाते है गेंदबाज!

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के चेपक मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम ने मैच के दूसरे दिन शनिवार को 550 रनों का विशाल स्कोर बना कर खेलना जारी रखा है। इन रनों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने एक बार फिर दोहरा शतक लगा दिया है।

रुट दोहरा शतक लगाकर अब भी मैदान पर एक छोर को संभाले हुए हैं। टेस्ट मैचों में रूट की यह लगातार तीसरी 150 या उससे ज्यादा की पारी है। आपको बता दें कि रुट लगातार 150 प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। रूट ने इससे पहले श्रीलंका में खेले दो टेस्ट मैचों में 228 और 186 रनों की पारी खेली थी।

हम बात करें लगातार सबसे ज्यादा 150 प्लस स्कोर के रिकॉर्ड का तो यह श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है। उन्होंने साल 2007 में 4 बार लगातार 150 प्लस का स्कोर बनाया था। दूसरे नंबर पर विली हेमंड उन्होने साल 1928-29 में यह कारनामा किया था। उन्होने 3 बार ये कारनामा किया।  वहीं महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास, मुदस्सर नजर और न्यूजीलैंड के टॉम लैथम ने भी साल 2018-19 भी 3-3 बार ये उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

रुट अपने टेस्ट करियर में 98,99 और 100वें मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं। अपने 100वें मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं। रुट से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमामुल हक ने ये कारनामा किया था। इंजमामुल हक ने अपने 100वें मैच में साल 2005 में भारत के खिलाफ 184 रनों की पारी खेली थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...