1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विश्व कबड्डी चैम्पियनशिप : बिना सरकार की इजाजत भारतीय टीम के पाकिस्तान पहुंचने पर हुआ बवाल

विश्व कबड्डी चैम्पियनशिप : बिना सरकार की इजाजत भारतीय टीम के पाकिस्तान पहुंचने पर हुआ बवाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विश्व कबड्डी चैम्पियनशिप : बिना सरकार की इजाजत भारतीय टीम के पाकिस्तान पहुंचने पर हुआ बवाल

वर्ल्ड कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम ने पाकिस्तान पहुंच कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। बता दें खेल मंत्री और राष्ट्रीय महासंघ ने दावा किया कि उन्होंने किसी भी एथलीट को पड़ोसी देश में भाग लेने की मंजूरी नहीं दी है। भारतीय टीम शनिवार को वाघा बॉर्डर के जरिए चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए लाहौर पहुंचा।

बता दें इस चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार पाकिस्तान में किया जा रहा है। खेल मंत्रालय के सूत्र कहा, ‘खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने किसी भी टीम को अनुमति प्रदान नहीं की है जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व के लिए अनिवार्य होती है।’

भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ (एकेएफआई) के प्रशासक न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) एस पी गर्ग ने भी कहा कि राष्ट्रीय संस्था ने किसी भी टीम को मंजूरी नहीं दी है. उन्होंने कहा, ‘हमें पाकिस्तान जाने वाली किसी कबड्डी टीम के बारे में कोई सूचना नहीं है. एकेएफआई द्वारा किसी टीम को पाकिस्तान जाने और वहां कबड्डी मैच खेलने की कोई मंजूरी नहीं दी गई।’

सूत्र ने कहा, ‘हमें तभी पता चला जब इस बारे में सूचना मांगी गयी। एकेएफआई इस तरह की गतिविधि का समर्थन नहीं करता। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।’

बता दें पाकिस्तान पंजाब के खेल मंत्री राय तैमूर खान भट्टी ने लाहौर के होटल में भारतीय दल का स्वागत किया। पाकिस्तान कबड्डी महासंघ के अधिकारियों ने भारतीय खिलाड़ियों के वाघा बार्डर से पाकिस्तान पहुंचने के बाद फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया जिसके बाद उन्हें सुरक्षा घेरे में लाहौर में होटल पहुंचाया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...