चीन के वुहान शहर से फैले खतरनाक कोरोना वायरस लगातार पूरी दुनिया में अपने पैर पसार रहा है। इस जानलेवा वायरस के चलते अब तक कई हजार लोग अपनी जान गंवा चुके है, तो वही लाखों की संख्या में लोग इससे संक्रमित है। इस वायरस का असर सबसे ज्यादा खेलों पर देखने को मिल रहा है। हाल ही में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कोरोना के चलते टोक्यो ओलंपिक को अगले एक साल तक के लिए स्थगित कर दिया है।
कोरोना के चलते विश्व बैडमिंटन महासंघ ने विश्व रैंकिंग स्थिर कर दी है। अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के दोबारा शुरू होने पर 17 मार्च तक की ही रैंकिंग के आधार पर खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में प्रवेश मिलेगा। तब तक जिसकी जो रैंकिंग है, वही रहेगी।
भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल, प्रणीत, कश्यप और प्रणय सहित कई विदेशी शटलर रैंकिंग को लेकर चिंता जता चुके हैं। अगले आदेश तक विश्व और जूनियर रैंकिंग स्थिर रहेगी। बीडब्ल्यूएफ 2021 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तिथि को लेकर भी मेजबान स्पेन के साथ बातचीत कर रहा है।