1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. साल 2022 तक टली विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप

साल 2022 तक टली विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
साल 2022 तक टली विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के चलते अमेरिका के यांकटन में प्रस्तावित विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप को साल 2022 तक स्थगित कर दिया गया। बता दे, प्रतियोगिता का आयोजन इस साल सितंबर में यांकटन के एनएफएए तीरंदाजी केंद्र में होना था। यह तीरंदाजी सुविधा का सबसे बड़ा केंद्र है। इस स्थल ने विश्व युवा और विश्व इनडोर चैंपियनशिप की मेजबानी की है।

विश्व तीरंदाजी (डब्ल्यूए) और यांकटन आयोजन समिति ने एथलीटों की सुरक्षा और महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया है। डब्ल्यूए ने यहां जारी बयान में कहा कि उसने 2021 के व्यस्त कैलेंडर की वजह से एक साल के स्थगन के खिलाफ फैसला किया। यांकटन में ही अगले साल विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन होना है।

डब्ल्यूए के महासचिव टॉम डीलेन ने कहा, ‘हमें अफसोस है कि फील्ड चैंपियनशिप के आयोजन में काफी विलंब होगा लेकिन यह फैसला मौजूदा माहौल को देखते हुए किया गया है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...