शुक्रवार को आईपीएल के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टक्कर हुई जिसमें राजस्थान ने पंजाब पर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है।
अबुधाबी में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने क्रिस गेल की 99 रनों की पारी और केएल राहुल की 46 रनों की पारी की बदौलत राजस्थान के सामने जीत के लिए 186 रनों का लक्ष्य रखा। क्रिस गेल की पारी में आठ छक्के और छह चौके शामिल थे।
जवाब में राजस्थान के लिए ओपनिंग करने उतरे रोबिन उथप्पा और बेन स्टोक्स ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और बेन स्टोक्स ने शानदार पचासा लगाया। पचासा लगाते ही बेन स्टोक्स अगली गेंद पर आउट हो गए। बेन स्टोक्स ने 26 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसके बाद आए संजू सेमसन ने भी 25 गेंदों में 48 रन बनाए और रन आउट हो गए।
बेन स्टोक्स और संजू सैमसन की शानदार पारियों के दम पर तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। आखिर में स्टीव स्मिथ 20 गेंदों पर 31 रन जबकि जोस बटलर 11 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाज़ी में राजस्थान की तरफ से बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि पंजाब की तरफ से मुरुगन अश्विन और क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट लिया।
इस जीत के साथ ही राजस्थान अंकतालिका में 12 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। चौथे नंबर पर पहले की ही तरह पंजाब है जिसके 12 अंक हैं।