1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोरोना वायरस के बीच विंडीज टीम पहुंची इंग्लैंड, 14 दिन तक रहना होगा क्वांरनटीन

कोरोना वायरस के बीच विंडीज टीम पहुंची इंग्लैंड, 14 दिन तक रहना होगा क्वांरनटीन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस के बीच विंडीज टीम पहुंची इंग्लैंड, 14 दिन तक रहना होगा क्वांरनटीन

हाल ही में कोरोना वायरस के बीच वेस्टइंडीज की टीम 3 मैचों की एतिहासिक सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंच गई है। बता दे, अभी विंडीज की पूरी टीम को 14 दिन के लिए क्वारनटीन में रहना होगा। बता दे, कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से ही दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियां ठप पड़ी हैं और वेस्टइंडीज इसके बाद किसी देश का दौरा करने वाली पहली टीम बन गई है.

बताया जा रहा है कि, इस सीरीज के दौरान तीनों मैच जैव सुरक्षित वातावरण में खेले जाएंगे और दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं होगी। तो वहीं वेस्टइंडीज से रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 परीक्षण करवाया गया था, जिसमें सभी की रिपोर्ट ‘नेगेटिव’ आई थी. खिलाड़ियों को सोमवार को कैरेबियाई क्षेत्र के विभिन्न द्वीपों से दो विमानों से लाया गया और फिर वे विशेष विमान से इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।

बता दे, 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच 8 जुलाई को एजेस बॉउल में खेला जाएगा। इस सीरीज के कार्यक्रम को 21 दिनों के अंदर खत्म किया जाएगा। सीरीज के तीनों ही मैच ऐसे स्थान पर खेले जाएंगे, जहां पर स्टेडियम के अंदर या उसके पास में होटल हो। क्योकि इनमें जैव सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है। इतना ही नहीं खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का लगातार परीक्षम किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...