1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अश्विन को इस बार मांकड़िंग नहीं करने दूंगा- पोंटिंग

अश्विन को इस बार मांकड़िंग नहीं करने दूंगा- पोंटिंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अश्विन को इस बार मांकड़िंग नहीं करने दूंगा- पोंटिंग

19 सितंबर से UAE में IPL शुरू होने वाले हैं. इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने स्पष्ट किया कि वो भारत के प्रमुख स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आगामी IPL में आउट करने के विवादास्पद तरीके मांकड़िंग को इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देंगे. उनका कहना है कि ये तरीका खेल भावना के तहत नहीं है. बता दें पिछले IPL सत्र में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर 69 रन पर नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट हो गए थे. दरअसल तब किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे अश्विन ने नॉन स्ट्राइक एंड पर उनकी गिल्लियां गिरा दी थीं जब यह बल्लेबाज गेंद फेंके जाने से पहले क्रीज से बाहर चला गया था. जिस पर पूर्व भारतीय स्पिनर वीनू मांकड़ के नाम पर पड़ा यह आउट करने का तरीका क्रिकेट के नियमों के तहत है लेकिन कुछ इसे खेल भावना के खिलाफ मानते हैं. वीनू मांकड़ ने 1947 में इसी तरीके से ऑस्ट्रेलिया के बिल ब्राउन को आउट किया था.बता दें अश्विन इस साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...