चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज़ और आलराउंडर शेन वाटसन ने क्रिकेट से हर फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले उन्होंने सीएसके में अपने टीम मेट्स को भी कल बताया था कि कोई भी फॉर्मेट की क्रिकेट में अब वो नही खेलेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वॉटसन सीएसके के फैन्स को थैक्स बोल रहे हैं। इस वीडियो में वाटसन ने शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 20 साल के करियर के प्रत्येक पल का भरपूर आनंद लिया और उन्होंने जो सपना देखा था उसे साकार करने के लिए वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं।
"I'm just so grateful, the last three years have been one of the highlights of my career." Watto's farewell message to the super fans. #ThankYouWattoMan 🦁💛@ShaneRWatson33 #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/NYppMFbOJM
— Chennai Super Kings – Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) November 3, 2020
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की नीलामी में वॉटसन को टीम में शामिल किया था। साल 2018 में आईपीएल फाइनल में वॉटसन की शानदार शतक की बदौलत चेन्नई की टीम ने खिताब पर कब्ज़ा जमाया था।
आपको बता दें कि शेन वॉटसन ने पिछले साल आईपीएल के फाइनल मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाज़ी की थी। चोट के बावजूद फाइनल मैच में वो वल्लेबाज़ी करते रहे थे। हालांकि सिर्फ 1 रन से चेन्नई की टीम मैच हार गयी थी। वॉटसन आईपीएल में कुल 43 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुके हैं।
चेन्नई के स्टार बल्लेबाज़ शेन वाटसन अब कोई भी क्रिकेट फॉर्मेट नहीं खेलेंगे उन्होंने इस बात की जानकरी चेन्नई की टीम को दी। ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले उन्होंने सीएसके में अपने टीम मेट्स को भी बताया कि कोई भी फॉर्मेट की क्रिकेट में अब वो नही खेलेंगे।