1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Dhoni की बेटी Ziva को क्यो मिली धमकी, जानिए क्यो

Dhoni की बेटी Ziva को क्यो मिली धमकी, जानिए क्यो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Dhoni की बेटी Ziva को क्यो मिली धमकी, जानिए क्यो

ये काफी परेशान करने वाली बात है लेकिन यह सच है कि आईपीएल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी की नाकामी को लेकर सोशल मीडिया ट्रोल्स पर किसी ने उनकी पांच साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने जैसी घृणित धमकी दी है। धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह धमकी मिली। इस धमकी ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्से से भर दिया है। खासतौर पर महिलाएं काफी गुस्से में हैं।

Ziva Dhoni: Daughter Ziva changed me as a person: MS Dhoni - The Economic Times

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धौनी बुधवार को केकेआर के खिलाफ मैच हार गए थे और उसके बाद सोशल मीडिया के जरिए उनकी पांच साल की बेटी जीवा पर जिस तरह की टिप्पणी की गई उसकी जितनी भी आलोचना की जाए वो कम है। एक सच्चा क्रिकेट फैन तो इस तरह की हरकत नहीं कर सकता और जिसने भी ऐसा किया है वो विकृत मानसिकता का ही इंसान होगा। बहरहाल जो कुछ भी हुआ है उसे लेकर क्रिकेटर्स ने भी अपनी राय दी है और सबने एक सुर में इसे बेहद शर्मनाक वाकया करार दिया है।

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी इसे शर्मनाक घटना करार दिया और उन्होँने ट्विट करते हुए लिखा कि, सभी खिलाड़ी मैदान पर अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार प्रदर्शन खराब हो जाता है, लेकिन इससे किसी को इस बात का अधिकार नहीं मिल जाता कि वो एक छोटी सी बच्ची के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करे और उसे धमकी दे।

आपको बता दें कि एम एस धौनी इस सीजन में काफी कठिन दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि ना तो उनका बल्ला चल रहा है और ना ही वो कप्तानी में कोई कमाल कर पा रहे हैं। पिछले छह मैचों में से चार में टीम को हार मिली जबकि दो में जीत मिली। इन सभी मैचों में धौनी की बल्लेबाजी काफी खराब रही थी। इसके बाद धौनी की आलोचना की जा रही है। केकेआर के खिलाफ हार के बाद पहले उनकी पत्नी साक्षी को धमकी दी गई थी।

IPL 2020: आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद MS Dhoni की बेटी को मिल रहे गंदे कमेंट, अभिनेत्री नगमा ने किया रिएक्ट - Ipl ms dhonis daughter ziva gets rape threats after

केेकेआर के खिलाफ धौनी नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आए थे, लेकिन वो फिर भी टीम को जीत नहीं दिला पाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 11 रन बनाए और 17वें ओवर में आउट हो गए थे। सीएसके को जीत के लिए तब 21 गेंदों पर 39 रन बनाने थे, लेकिन केदार जाधव और रवींद्र जडेजा जीत दिलाने में फेल हो गए थे। हालांकि सोशल मीडिया पर सबको अपनी बार रखने का हक है, लेकिन इस तरह से किसी के बारे में लिखना किसी भी लिहाज से सही नहीं कहा जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...