रिपोर्ट: निहाल राठौर
नई दिल्ली: हाल ही में, चेन्नई मे हुए आईपीएल ऑक्श्न सत्र मे करीब 292 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनपर बोली लगाई गई। खिलाड़ियों मे क्रिस मॉरिस का भी नाम सामने आया है, जिसे राजस्थान ने 16.25 करोड़ मे खरीदा है। आईपीएल इतिहास में जब भी सबसे महंगे खिलाड़ी की बात होगी तो क्रिस मॉरिस का नाम हमेशा लिया जाएगा। अभी तक के सारे आईपीएल सीजन मे यह सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए है।
आईपीएल 2021 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने सभी को हैरान कर दिया, जब उसने क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ में खरीदा। जो कि अभी तक का सबसे महंगा निलामी है। इससे पिछले साल क्रिस मोरिस रॉयल चैलेंजर्स बैंलगोर की तरफ से खेले थे, लेकिन इस बार उन्हें रिलीज कर दिया गया था।
राजस्थान रॉयल्स के COO जैक लश मैकरम का कहना है कि उनकी फ्रेंचाइजी को ये पता था कि क्रिस मॉरिस को खरीदने के लिए जोरदार बोली लगेगी। जैक मैकरम ने पंजाब को शुक्रिया करते हुए कहा है क्योंकि उन्होंने मोरिस पर बोली जारी नहीं रखी जिसके कारण वो क्रिस मॉरिसको खरीदने में कामयाब हो पाए।
दिल्ली कैपिट्ल्स मे उनका शानदार प्रदर्शन लोगों को काफी पसंद आया था, जिससे वो लाइमलाइट मे आ गए थे। वहां वो बतौर गेंदबाज और बल्लेबाज के रूप मे नजर आए थे। बेंगलुरु ने पिछली नीलामी में क्रिस मॉरिस को टीम में शामिल करने के लिए 10 करोड़ रूपये खर्च किए थे। जिसमें वो बल्लेबाजी में नाकाम रहे थे लेकिन गेंदबाजी मे शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने नौ मुकाबलों में 6.63 के औसत से 11 विकेट लिए थे।
राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम का विवरण:
संजू सैमसन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, मयंक मारकंडे, डेविड मिलर, एंड्रयू टाय, क्रिस मॉरिस, शिवम दुबे, चेतन सकरिया, मुत्फिजुर रहमान, लियाम लिविंगस्टोन, केसी करियप्पा, आकाश सिंह, राहुल तेवतिया, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, कार्तिक त्यागी, , कुलदीप यादव