नई दिल्ली: कोरोना काल के बाद अब बॉलीवुड समेत सभी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की गाड़ी पटरी पर लौट आई है। इसी बीच 52 गज का दामन गाने वाली सिंगर रेणुका पंवार एक बार फिर यूट्यूब पर छा गईं हैं। दरअसल, सिंगर रेणुका पंवार का एक और गाना रिलीज़ हो गया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें, इस सॉन्ग के रिलीज़ होने के महज़ 3 दिनों में ही इस गाने को लाखों बार देखा जा चुका है। इस गाने का नाम ‘छन छन’ है। और अब इस हरियाणवी गाने को लोग खूब चाव से देख रहे हैं।
सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस गाने में नज़र आ रही डांसर की तुलना सपना चौधरी से की जा रही है । इतना ही नहीं, लोग उन्हें सपना से भी बेहतर बता रहे हैें।
इस गाने की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे चार दिनों में ही 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। रेणुका पंवार का ये गाना बहुत धूम मचा रहा है। बता दें, इस गाने को दक्ष कम्बोज खेरा ने लिखा है और इसमें रेणुका पंवार के साथ साथ केडी और एके जट्टी ने भी आवाज़ दी है।
आपको बता दें, इससे पहले रेणुका पंवार का 3 महीने पहले रिलीज हुआ गाना 52 गज का दामन को 48 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वेडिंग सीजन में ये गाना डीजे की प्रायोरिटी लिस्ट में है।