1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. बॉक्सिंग-डे टेस्ट में किन-किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, पढ़ें

बॉक्सिंग-डे टेस्ट में किन-किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बॉक्सिंग-डे टेस्ट में किन-किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, पढ़ें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा टेस्ट शुरू होने जा रहा है। भारतीय टीम में पिछले मैच के प्रदर्शन को देखते हुए कई बड़े बदलाव हो सकते हैं।

आपको बता दें कि भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में महज 36 रनों पर सिमट गई थी। भारतीय टीम मेलबर्न टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया भी चाहेगी की अपना जीत का सिलसिला कायम रखे। ऑस्ट्रेलिया अभी टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है।

मोहम्मद शमी पहले टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान दाहिने हाथ में गेंद लगने से चोटिल हो गए थे बाद में पता चला की उन्हें फ्रैक्चर हुआ है, जिसके चलते उन्हें बाकी बचे मैचों से बाहर कर दिया गया। वहीं कप्तान विराट कोहली पिता बनने वाले हैं जिसके कारण वह बाकी मैच नहीं खेलेंगे और भारत वापस लौट जाएंगे।

मोहम्मद शमी के टीम से बाहर होने के चलते अब भारतीय टीम को एक प्रमुख गेंदबाजी की जरूरत है तभी भारत टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकता है। टीम में मोहम्मद सिराज का आना लगभग तय माना जा रहा है। जबकि छुट्ठी पर गए कप्तान विराट कोहली की जगह लोकेश राहुल को जगह मिलना तय है। नवदीप सैनी भी सिराज को टक्कर दे सकते हैं।

इसके अलावा पहले टेस्ट की दोनों पारियों में नाकाम रहने वाले रिद्धिमान साहा को टीम मैनेजमेंट बाहर कर सकता है। जिससे ऋषभ पंत को टीम में मौका सकता है। पंत ने प्रैक्टिस मैच में शतक भी लगाया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर भी एक शतकीय पारी खेली थी।

खराब फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ की छुट्टी तो पक्की है जिसकी जगह पर प्रेक्टिस मैचों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका मिल सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...