भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कुछ ऐसा करा जिससे सभी हैरान हो गए। विराट ने एक जबरदस्त कैच लपक कर सबका दिल जीत लिया।
कोहली ने जबरदस्त कैच पकड़ सबको हैरान कर दिया। दरअसल हुआ ये, मैच में 41वें ओवर में जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून ग्रीन्स ने हवा में जोरदार शॉट लगाया लेकिन मैदान में उसी जगह मौजूद विराट ने डाइव करते हुए कैच लपक लिया।
Cameron Green's debut innings was stopped short by an absolute classic from Virat Kohli – and the Indian captain enjoyed it a lot! #OhWhatAFeeling@toyota_Aus | #AUSvIND pic.twitter.com/krXXaZI1at
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 18, 2020
भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे दिन अच्छी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 192 रनों पर आउट कर दूसरी पारी में 53 रनों की बढ़त बना ली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर नौ बना लिए थे।
ओपनर पृथ्वी शॉ एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे। शॉ बस चार रन बनाकर कमिंस का शिकार बन गए। मयंक अग्रवाल पांच रन बनाकर विकेट पर खड़े हैं। उनके साथ नाबाद लौटने वाले नाइटवॉचमैन जसप्रीत बुमराह ने 11 गेंदों का सामना किया है लेकिन खाता नहीं खोला है।