सीहोरः कलेक्ट्रेट में किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन देने गए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से जब कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे तो करीब तीन घंटे इंतजार के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कलेक्टर पर तंज कसने का नायाब तरीका निकाला। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कुत्ते को कलेक्टर बनाकर ज्ञापन दिया और कुत्ते के कान में कहा कि मुख्यमंत्री तक किसानों की बात पहुंचा देना।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जो कलेक्टर जनता की बात नहीं सुनेगा उसे इसी तरह से बेइज्जत होना पड़ेगा।
सीहोर से संवाददाता शरन तिवारी की रिपोर्ट