1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन क्या खरीददारी करनी चाहिए, जिसे मां लक्ष्मी हो जाए प्रसन्न, पढ़ें

Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन क्या खरीददारी करनी चाहिए, जिसे मां लक्ष्मी हो जाए प्रसन्न, पढ़ें

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

दिवाली से पहले लोग घरों की सफाई करते हैं। लेकिन धनतेरस के दिन घर के कुछ खास जगहों की सफाई का विशेष महत्व है। मान्यता है कि धनतेरस पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा पाने के लिए घर के कुछ खास कोनों की सफाई जरूरी करनी चाहिए।

कहते हैं कि ऐसा करने से धन-धान्य में बरकत के साथ मां लक्ष्मी का हमेशा साथ बना रहता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर रात से लग रही है, ऐसे में धनतेरस की खरीदारी 12 नवंबर की रात को की जा सकेगी।

वास्तु के अनुसार, घर के ईशान कोण का खास महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में इसे देवताओं का स्थान माना गया है। कहते हैं कि आमतौर पर घरों में मंदिर इसी कोण में होता है। घर के ईशान कोण को उत्तर-पूर्व कोण भी कहते हैं।

मान्यता है कि धनतेरस के दिन इस कोण की सफाई जरूर करनी चाहिए। कहते हैं कि अगर आप इस घर का कोना कभी इस्तेमाल नहीं करते या गंदा रहता है तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है।

धनतेरस का पर्व धन और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। इस दिन धन के लिए कुबेर और स्वास्थ्य के लिए धनवन्तरी की उपासना की जाती है। इसी दिन धनवन्तरी अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे।

इसलिए इस दिन सम्पन्नता, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिये लोग धातु, आभूषण और बर्तन खरीदते हैं। धनतेरस के दिन सही खरीदारी आपको लाभ भी दे सकती है और इससे आपकी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन खरीदारी से धन समृद्धि बढ़ती है। धनतेरस पर कुबेर देव की पूजा भी जरूर करनी चाहिए।

पौराणिक कथा के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर ही धनवन्तरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। तभी से धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

दीपक के बिना दिवाली संभव ही नहीं है। धनतेरस पर ढेर सारे छोटे-छोटे दीपक खरीदें. मिट्टी के तीन बड़े दीपक भी जरूर खरीदें। इन्हीं के प्रयोग से दिवाली की पूजा होगी। एक बड़ा मुख्य दीपक होगा जो मां लक्ष्मी को समर्पित होगा। दूसरा बड़ा सरसों के तेल का दीपक मां काली के लिए होगा। जबकि तीसरा दीपक तिरछा करके सरसों के तेल वाले दीपक के ऊपर रखा जाएगा, ताकि उसमें रात भर काजल बन सके।

दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है। धन के लिए मां लक्ष्मी और बुद्धि के लिए भगवान गणेश की उपासना की जाती है। धनतेरस के दिन ही इनकी मूर्तियां खरीद लें। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदते वक्त कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। भगवान गणेश की सूंढ़ बाईं तरफ होनी चाहिए।

लक्ष्मी जी कमल के पुष्प पर बैठी हों और उनके हाथों से धन गिर रहा हो। मूर्तियां बहुत बड़ी न हों और मिटटी की बनी हुई हों।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...