एससीजी पर खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में भारत के हनुमा विहारी ने आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ शतक जमाया था। मैच के बाद उन्होंने गुलाबी गेंद को लेकर कई खुलासे किये। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ विहारी ने नाबाद 104 रन बनाए थे।
विहारी ने मैच के बाद कहा – ” गुलाबी गेंद से खेलने का आदि होना एक चुनौती है। लाल गेंद की तुलना में इसकी तेजी और उछाल काफी अलग है। यह गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। पहले दिन भी सीम मूवमेंट था। इससे खेलने की आदत डालना बड़ी चुनौती है और अब मुझे लगता है कि हम एक टीम के तौर पर तैयार हैं। मुझे लगता है कि टेस्ट से पहले गुलाबी गेंद से खेलना अच्छा था। ”
उन्होंने आगे कहा – ” गुलाबी गेंद से शाम को बल्लेबाजी करना और फिर फ्लडलाइट्स में बल्लेबाजी करना चुनौती होगी। यह हमने एक टीम के तौर पर महसूस किया है। हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि हम गेंदबाजों को मजबूत लक्ष्य दें। ”
विहारी ने कहा – ” गेंदबाजों की बात करूं तो वह इस पर चर्चा कर रहे हैं कि किस लाइन और लैंग्थ पर गेंदबाजी करनी है क्योंकि उन्हें मैच के अलग-अलग फेज में गेंदबाजी करनी है, दिन में, शाम को, और लाइट्स में। मुझे लगता कि गेम प्लान का हिस्सा होगा जिसमें मैं इस समय बता नहीं सकता। “