1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. मौसम अलर्ट: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के पहाड़ों पर रह रहकर हो रही बर्फबारी से ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है। वहीं आने वाले दो से चार दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। लगातार जारी बर्फबारी के कारण एक बार फिर से ठंड में इजाफ हो गया है। जानकारी के अनुसार बर्फबारी के बाद से शहर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया है।

इसी के साथ दक्षिण कश्मीर से करीब 100 किलोमीटर दूर पहलगाम में भी बादल छाये रहने के कारण मौसम सर्द हो गया है। पहलगाम के ऊपरी हिस्सों में भी मौसम की पहली बर्फबारी हुई। अमरनाथ गुफा के आसपास के क्षेत्रों में भी कल रात बर्फबारी हो रही हैं।

प्रदेश में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में आज से तीन दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश से तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम विभाग ने आठ जनवरी को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश और हिमपात की संभावना जताई है। इस दौरान चकराता नैनीताल मुक्तेश्वर जैसे क्षेत्रों में एक से डेढ़ फीट तक बर्फबारी की संभावना जताई गई हैं।

राजधानी दिल्‍ली सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कई स्‍थानों पर मध्‍यम बारिश का अनुमान है। इन राज्‍यों में छह और आठ जनवरी को बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके अलावा प्रदेश के अधिकतर ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...