1. हिन्दी समाचार
  2. Weather
  3. Weather Alert: कई राज्यों में कोहरे और बारिश का कहर, मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार, 23 जनवरी तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

Weather Alert: कई राज्यों में कोहरे और बारिश का कहर, मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार, 23 जनवरी तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

उत्तर भारत समेत कई राज्यों में कोहरे और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 21 से 23 जनवरी के बीच मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

By: Rekha 
Updated:

उत्तर-पश्चिम भारत

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 22 जनवरी को बारिश के साथ गरज के आसार।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 23 जनवरी को भारी बर्फबारी की संभावना हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22-23 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कोहरा और ठंड

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में 20-21 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना।

पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे का प्रकोप 22 जनवरी तक बना रहेगा।

मध्य और दक्षिण भारत

दक्षिण भारत के तमिलनाडु और मन्नार की खाड़ी में तेज हवाओं और बारिश का अनुमान। हवाओं की रफ्तार 55 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का हाल

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को घना कोहरा देखा गया, जिसके कारण 41 ट्रेनें देरी से चलीं। आने वाले दिनों में हल्की बारिश के साथ न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पश्चिमी हिमालय और ठंड का असर

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, और हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। गुलमर्ग में -1.6 डिग्री और पहलगाम में -0.6 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कई इलाकों में तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...