ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा है कि 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में हमारे पास भारत के खिलाफ पिछली गलतियां सुधरने का मौका है।
आपको बता दें कि भारतीय टीम पिछली बार 2018-19 में जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई थी तब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी।
स्टार्क ने द क्रिकेट मंथली से कहा – ” आप कभी सीरीज नहीं गंवाना चाहते हैं और आप ऑस्ट्रेलिया में तो कतई श्रृंखला नहीं गंवाना चाहते हो। भारत ने पिछले दौरे में सीरीज में बल्ले और गेंद से हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। हम इस सच्चाई से दूर नहीं भाग सकते। हमें खेल के हर पक्ष में अच्छा प्रदर्शन करना होगा और इन गर्मियों में निश्चित तौर पर हमारे पास गलतियां सुधारने का मौका है। ”
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला टेस्ट डे-नाईट टेस्ट होगा जो एडिलेड में खेला जाएगा।