1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मीडिया में छाई शोक की लहर: मशहूर TV पत्रकार रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना से भी थे संक्रमित

मीडिया में छाई शोक की लहर: मशहूर TV पत्रकार रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना से भी थे संक्रमित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मीडिया में छाई शोक की लहर: मशहूर TV पत्रकार रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना से भी थे संक्रमित

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: देश के जाने माने तेज तर्राक पत्रकार रोहित सरदाना का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वो कोरोना महामारी से भी संक्रमित थे। इस खबर से मीडिया जगत में शोक की लहर है। सबसे पहले ट्वीटर के माध्यम से जी न्यूज के पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी है। इस जानकारी के बाद मीडिया जगत सन्न हो गया है। चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि “अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।“

रोहित सरदाना लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। साल 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।“

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...