1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ओलंपिक में भाग लेने से अधिक कठिन होगा इंतजार- विनेश फोगाट

ओलंपिक में भाग लेने से अधिक कठिन होगा इंतजार- विनेश फोगाट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ओलंपिक में भाग लेने से अधिक कठिन होगा इंतजार- विनेश फोगाट

टोक्यो ओलंपिक रद्द होने के बाद बुधवार को भारत की पदक दावेदार मानी जा रही विनेश फोगाट ने कहा कि, टोक्यो ओलंपिक का स्थगित होना उनका ‘सबसे बुरा सपना’ था और आगे का लंबा इंतजार इन खेलों में भाग लेने से अधिक कड़ा होगा।

हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से फोन पर बात करने के बाद टोक्यो ओलंपिक 2021 तक स्थगित करने का फैसला किया। जब विनेश को इसका पता चला तो वह निराशा में डूब गई।

जिसके बाद विनेश ने ट्विटर पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि, यह किसी भी खिलाड़ी का सबसे बुरा सपना होता है और यह सच साबित हुआ। सभी जानते हैं कि ओलंपिक में खेलना एक खिलाड़ी के लिए सबसे मुश्किल चुनौती होती है, लेकिन अब इस स्तर पर मौके का इंतजार करना उससे भी कड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में नहीं जानती कि अभी क्या कहना है लेकिन मेरे अंदर भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है।

बताते चले, दुनिया भर में खतरनाक कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढती जा रही है। चीन के वुहान शहर से फैले इस वायरस ने इटली और स्पेन जैसे देशों में भारी तबाई मचाई है।

इस वायरस का सबसे ज्यादा असर यूरोपीय देशों में देखने को मिल रहा है। बताते चले इस वायरस के संक्रमण से अब तक लगभग 20 हजार से ज्यादा लोगों की जाने जा चुकी है, तो वहीं लाखों की संख्या में लोग इससे संक्रमित है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...