1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विराट का वापस लौटना युवाओं के लिए सुनहरा मौका – सचिन तेंदुलकर

विराट का वापस लौटना युवाओं के लिए सुनहरा मौका – सचिन तेंदुलकर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विराट का वापस लौटना युवाओं के लिए सुनहरा मौका – सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। वनडे और टी-20 सीरीज के बाद अब टेस्ट की बारी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले टेस्ट के बाद भारत वापस लौट आएंगे। बड़े बड़े दिग्गज इसको भारत के लिए बड़ा नुकसान बता रहे हैं। विराट के भारत वापस जाने के फैसले पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि युवाओं के पास अच्छा मौका है।

सचिन ने कहा – ” जब आप विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी खोते हैं तो इसमें कोई शक नहीं कि यह बहुत बड़ा नुकसान है, लेकिन आपको यह समझना होगा कि यह किसी एक खिलाड़ी की बात नहीं है। यह हमारी पूरी टीम के बारे में है और जो भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त सबसे अच्छी बात है वो बेंच स्ट्रेंथ, तो विराट को अपने निजी कारणों के वापस लौटना होगा और कुछ युवाओं को उनकी जगह पर खेलने का मौका मिलने वाला है। यह किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए एक अच्छा मौका होने वाला है। ”

उन्होंने कहा – ” हर एक दौर को अलग अलग रखना चाहिए। मैं किसी चीज की तुलना करना पसंद नहीं करता। मैं यहां कहना चाहूंगा कि भारत का गेंदबाजी आक्रमण पूरा है। तो इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है किस तरह की सतह पर आप खेलने वाले हैं। आपको पास ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो डेक को हार्ड हिट करते हैं। आपके पास रिस्ट स्पिनर हैं और फिंगर स्पिनर गेंदबाज भी टीम में हैं।

आपको बता दें कि विराट कोहली पहले टेस्ट के बाद वतन वापस लौट आएंगे। विराट अगले महीने के शुरुआत में पिता बनेंगे जिस कारण से उन्होंने बच्चे के जन्म पर पत्नी अनुष्का के साथ रहने का फैसला लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...