1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विराट का टेस्ट न खेलना भारत के लिए बड़ा नुकसान, पर वो भी एक इंसान – स्टीव स्मिथ

विराट का टेस्ट न खेलना भारत के लिए बड़ा नुकसान, पर वो भी एक इंसान – स्टीव स्मिथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विराट का टेस्ट न खेलना भारत के लिए बड़ा नुकसान, पर वो भी एक इंसान – स्टीव स्मिथ

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पहले टेस्ट के बाद भारत वापस लौट आएंगे। विराट जनवरी में पिता बनने वाले हैं। इसके लिए बीसीसीआई ने उन्हें पाटर्निटी लीव दे दी है। विराट के बिना टेस्ट सीरीज जीतना भारत के लिए बड़ी चुनौती है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने विराट का न खेलना भारत का बड़ा नुकसान बताया है।

स्मिथ ने कहा – ” इसमें कोई शक नहीं है कि यह भारत का बहुत बड़ा नुकसान है। हम सभी जानते हैं कि विराट विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं। हम सभी जानते है कि वह यहां खेलना पसंद करते हैं, लेकिन वह भी एक इंसान हैं, क्रिकेट के बाहर उनका भी जीवन है, परिवार है। ”

उन्होंने कहा – ” अपने पहले बच्चे के जन्म के समय वह वहां रहना चाहते हैं इसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए। हम सभी जानते हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया में खेलना कितना पसंद करते हैं, इसलिए बच्चे के समय वहां रहने के लिए श्रेय उनको जाता है। ”

स्मिथ ने कहा – ” चर्चा हो रही है। मुझे लगता है कि जस्टिन लैंगर से जब मेरी कप्तानी के बारे में पूछा गया था तब उन्होंने इसका जवाब दे दिया था। जाहिर सी बात है कि एक प्रक्रिया है जिसका पालन किया जाना चाहिए। टीम के लिए जो सही है मैं वो करने से खुश हूं। इस समय टिम पेन, एरॉन फिंच अच्छा काम कर रहे हैं। हम जहां है उससे हम खुश हैं। जैसा मैंने हमेशा कहा है, मैं वो करूंगा जो टीम के लिए बेहतर होगा। “

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...