1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विराट कोहली का एक और अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बने

विराट कोहली का एक और अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बने

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विराट कोहली का एक और अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बने

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने के बाद 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने सिर्फ दो विकेट खोकर 18.4 ओवर में आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया।

बेशक ही बैंगलोर इस मैच को हार गया लेकिन कप्तान विराट कोहली ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं।

विराट ने चेन्नई के खिलाफ 43 गेंदो में 50 रन बनाए जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। छक्का लगते ही विराट ने अपने नाम यह रिकॉर्ड कर लिया।

कोहली से ऊपर अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। रोहित ने आईपीएल में अब तक 209 जबकि धोनी ने 216 छक्के लगाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम हैं। वह अब तक 336 छक्के लगा चुके हैं। उनके बाद एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने अब तक आईपीएल में 231 छक्के लगाए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...