आज अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। पिच पर पिछले मैच के हीरो रहे यशस्वी जायसवाल 72 और ध्रुव 5 रन बनाकर खेल रहे है। अगर भारती टीम आज जीत जाती है तो पाच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी।
खिताब जीतने के लिए मौजूदा सीनीयर टीम इंडिया के कप्तान और 2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान विराट कोहली ने जूनियर टीम को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी। विराट ने कहा, ‘भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। आपके पीछे देश खड़ा है, ट्रोफी जीतकर घर लाइए।’
बता भारत ने सबसे ज्यादा चार बार इस खिताब को अपने नाम किया है भारत ने पहली बार मोहम्मद कैफ की कप्तानी में इस वर्ल्ड कप को 2000 में जीता। इसके 8 साल बाद विराट कोहली की कप्तानी में भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बना, फिर 2012 में उन्मुक्त चंद की अगुआई में टीम ने तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 2 साल पहले पृथ्वी साव की कप्तानी में भारत चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बना।