नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में माता-पिता बने हैं। अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया है। सेलेब्रिटी कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है। इस बात की जानकारी खुद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की थी।
दरअसल, यह सेलेब्रिटी कपल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ़ को लेकर सुर्खियों में रहता है। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की केमेस्ट्री को काफ़ी पसंद किया जाता है। लेकिन, विराट कोहली द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ अपनी पहली मुलाक़ात को लेकर यह बात कहकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने बताया, “जब अनुष्का के साथ उनकी पहली मुलाक़ात हुई थी तब उन्होंने उनके हील्स पर कमेंट किया था।”
View this post on Instagram
बता दें, साल 2019 में एक अमेरिकन टेलीविज़न को दिए गए इंटरव्यू में विराट ने कहा, “जब मैं अनुष्का से पहली बार मिला तो तुरंत ही उनके साथ मजाक कर बैठा।” विराट ने बताया, “अनुष्का काफी लम्बी हैं और उन्होंने हमारी मुलाक़ात के दौरान हील्स पहन रखी थी। जब वह आई तो मुझे लम्बी नज़र आ रहीं थी, मैंने कहा- आपको इससे ऊंची हील्स नहीं मिली?” इस पर अनुष्का ने जवाब देते हुए कहा, “एक्सक्यूज़मी” वह काफ़ी कांफ़िडेंट नज़र आ रहीं थी। जबकि मैं काफ़ी नर्वस था।” लेकिन जब मैंने उनके साथ मजाक किया तब मुझे एहसास हुआ कि मुझे यह नहीं बोलना चाहिए था। खैर, साल 2017 में विराट और अनुष्का ने इटली में शादी के बंधन में बंध गए थे। अनुष्का शर्मा, जब मां बनने वाली थी तब विराट कोहली पैटरनिटी लीव लेकर भारत वापस आ गए थे। फ़िलहाल विराट कोहली इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ़ टेस्ट सीरीज़ खेल रहे हैं और उनके फ़ैन्स बेसब्री से उनके 71वें शतक का इंतज़ार कर रहें हैं।