कल बैंगलोर और दिल्ली के बीच मैच हुआ। दिल्ली ने बैंगलोर को हराया लेकिन दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई हैं। कोहली ने भी कहा है कि टीम ने क्वालीफाई करने के लिए पूरे टूर्नामेंट में अच्छी क्रिकेट खेली। बैंगलोर ने दिल्ली को 153 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे उसने 19 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विराट कोहली ने मैच के बाद कहा – ” यह मिश्रित भावना है। आप मैदान पर आते हो और कोशिश करते हो कि परिणाम आपके पक्ष में आए। शायद 11वें ओवर तक 17.3 ओवरों के आंकड़ों के बारे में टीम प्रबंधन ने हमें बता दिया था। मैच हमारे साथ से जा रहा ता लेकिन मध्य के ओवरों में हमने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया था।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमने टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने के लिए शानदार क्रिकेट खेली है। फाइनल से पहले हमारे पास दो और मैच हैं। ”
आपको बता दें कि दिल्ली और मुंबई के बीच पहला क्वालीफ़ायर होगा। दूसरे क्वालीफ़ायर में बैंगलोर और कोलकाता या हैदराबाद में से कोई एक के बीच होगा। प्ले ऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम का फैसला आज हैदराबाद और मुंबई के बीच होने वाले अंतिम लीग मैच से होगा। हैदराबाद की टीम अगर जीत दर्ज करती है तो प्ले ऑफ में जगह बनाएगी जबकि उसकी हार पर नाइटराइडर्स नाकआउट खेलेगा।