1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विराट कोहली ने खुद ऑस्ट्रेलियाई टीम को बताया ज्यादा मजबूत

विराट कोहली ने खुद ऑस्ट्रेलियाई टीम को बताया ज्यादा मजबूत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विराट कोहली ने खुद ऑस्ट्रेलियाई टीम को बताया ज्यादा मजबूत

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अभी तक टी-20 और वनडे में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने जहां टीम इंडिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था तो वहीं टी-20 सीरीज में शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम ने 2-1 से ऑस्ट्रेलिया को मात दी।

17 दिसंबर से दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने खुद माना है कि ऑस्ट्रेलिया टीम भारतीय टीम पर भारी पड़ सकती है।

कोहली ने कहा – ” हमें प्रतिस्पर्धी होना होगा। इस बार वे एक मजबूत टीम है। हमें अपनी तरफ से अधिक प्रतिस्पर्धी होना होगा। हमारा मानना है कि हम इस लय को टेस्ट सीरीज में भी जारी रख सकते हैं। ”

कोहली ने आगे कहा – ” हमें टेस्ट में भी उसी प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने की जरूरत है। मुझे लगता है कि बतौर बल्लेबाज आपको टेस्ट में अधिक अनुशासन दिखाने की जरूरत है, लेकिन आपको आस्ट्रेलिया में खेलने से पहले यह समझना होगा कि जब भी आप को मौका मिलता है, तो आप वहां रन बना सकते हैं। ”

आपको बता दें कि भारतीय टीम जब पिछली बार आस्ट्रेलिया का दौरा पर आई थी तब भारत ने पहली बार 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी, लेकिन उस समय डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ नहीं थे। हालांकि चोट के चलते डेविड वार्नर पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...