1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. दुनिया के पहले बल्लेबाज बनें विराट कोहली, डेब्यू मैच में किशन ने खेली ताबड़तोड़ पारी

दुनिया के पहले बल्लेबाज बनें विराट कोहली, डेब्यू मैच में किशन ने खेली ताबड़तोड़ पारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुनिया के पहले बल्लेबाज बनें विराट कोहली, डेब्यू मैच में किशन ने खेली ताबड़तोड़ पारी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने इग्लैंड के पहले मैच का बदला लेते हुए करारी शिकस्त दी। पहले टी-20 मैच में इग्लैंड ने भारत को करारी शिकस्त दी थी। तो वहीं दूसरे टी-20 मैच में भारत ने पलटवार करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

रविवार को खेले गये टी-20 मैच में डेब्यू करने वाले ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की, किशन ने 32 गेंदो का सामना करते हुए शानदार 56 रनों की पारी खेली। किशन की बल्लेबाजी देख ऐसा लग रहा था कि वो ड्रेसिंग रुम से सेट होकर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। किशन के साथ कप्तान विराट कोहली ने भी 73 रनों नाबाद जिताउ पारी खेली। कप्तान कोहली की बात करें तो वो एक रिकॉर्ड अपने नाम और कर लिए। कप्तान कोहली 73 रनों की पारी के साथ वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये।

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और भुनवेश्वर कुमार की कीफायती गेंदबाजी ने इंग्लैंड की टीम को 164 रनों पर ही रोक दिया। इस दौरान गेंदबाजी करते हुए सुंदर और ठाकुर ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। जबकि भुवनेश्वर कुमार एक विकेट अपने नाम करने में सफल रहे।

कप्तान कोहली की बात करें तो वो तीन हजार रन के आंकड़े से 72 रन पीछे थे। कपातन कोहली ने 87 मैचों की 81 पारियों में 50.86 की औसत से 3001 रन अपने नाम कर लिए हैं। कोहली टी-20 में 26 अर्धशतक लगाए हैं। जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 94 रन का रहा है। कोहली के बाद टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मार्टिन गप्टिल दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं।

रविवार को खेले टी-20 मैच में कोहली ने पांच चौके और तीन छक्के  की मदत से नाबाद 73 रनों की पारी खेली। वहां ईशान किशन के 56 रनों के साथ भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से मात दिया। कोहली ने 50 रन बनाते ही टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...