भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं। विराट ने ट्वीट कर सभी को धन्यवाद कहा। आज दोपहर पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है।
आपको बता दें कि कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे से इसी कारण के लिए वापस आए थे। विराट कोहली ने इच्छा जताई थी कि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत वापस आना चाहते हैं। जिसकी अनुमति बीसीसीआई ने दे दी थी।
विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा – हम दोनों को यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों ठीक हैं और हमारा सौभाग्य है कि हमे इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। ”
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
उन्होंने आगे लिखा – ” हमें इस समय थोड़ा प्राइवेसी कि जरूरत है। आशा करता हूं आप सभी भली भांति समझते होंगे। विराट एडिलेड टेस्ट के बाद भारत वापस आ गए थे।