1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Dhoni के सामने विराट, चेन्नई पर भारी ना पड़ जाए बैंगलोर

Dhoni के सामने विराट, चेन्नई पर भारी ना पड़ जाए बैंगलोर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Dhoni के सामने विराट, चेन्नई पर भारी ना पड़ जाए बैंगलोर

आइपीएल 2020 के 25वें मुकाबले में यानी शनिवार को दूसरे मैच में एम एस धौनी को विराट कोहली का सामना करना होगा। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। सीएसके ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे दो में जीत मिली है जबकि आरसीबी को पांच में से तीन मैचों में जीत हासिल हुई है।

CSK vs RCB Preview: Focus on Chennai's batting struggles as Dhoni's men face Kohli's brigade | Sports News,The Indian Express

शेन वॉटसन व डु प्लेसिस फॉर्म में

सीएसके के दोनों ओपनर बल्लेबाज शेन वॉटसन और फॉफ डुप्लेसिस शानदार लय में हैं और टीम के लिए रन बना रहे हैं। निचले क्रम में रवींद्र जडेजा भी बल्ले का दम दिखा रहे हैं, लेकिन टीम की सबसे बड़ी परेशानी मध्यक्रम है जो पूरी तरह से फेल हो रही है। केदार जाधव और एम एस धौनी के बल्ले से रन नहीं निकल रहे और अंबाती रायुडू निरंतर नहीं हैं। ऐसे में मध्यक्रम के बल्लेबाजों को रन बनाने की जरूरत है।

टीम की गेंदबाजी अब तक ठीकठाक रही है और दीपक चहर व सैम कुर्रन समेत शार्दुल ठाकुर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले मुकाबले में एम एस ने पीयूष चावला की जगह पर पर करन शर्मा को मौका दिया था। करन ने चार ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट लिए थे। इसलिए इस मैच में भी उनके खेलने की पूरी संभावना है। कोलकाता के खिलाफ धौनी ने जडेजा को गेंदबाजी का मौका नहीं दिया था। इस मैच में जडेजा को मौका मिलता है या नहीं यह देखना होगा।

Indian Premier League, Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore, Face-Off: Shardul Thakur vs Virat Kohli | Cricket News

बैंगलोर की बल्लेबाजी मजबूत

आरसीबी की बात करें तो इस टीम की बल्लेबाजी शास तौर पर शीर्ष चार बल्लेबाज काफी मजबूत हैं। अगर इन्होंने एक यूनिट के तौर पर प्रदर्शन कर दिया तो किसी भी टीम के लिए मुश्किल हो जाएगा। आरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली व एबी डिविलियर्स किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की ताकत रखते हैं। विराट का फॉर्म में आ जाना टीम के लिए शानदार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...