भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज़ कप्तान विराट कोहली का आज जन्मदिवस है। इस मौके पर उन्होंने केक काटकर अपना सेलिब्रेशन पत्नी अनुष्का शर्मा और टीम आरसीबी के साथ मनाया। विराट अभी यूएई में हैं और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट की टीम प्लेऑफ में आ चुकी है। आरसीबी एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाज से भिड़ेगी।
How it started ➡️ how it ended 😉
Captain Kohli’s birthday celebration was as smashing as his batting! 🎂@imVkohli#PlayBold #WeAreChallengers #HappyBirthdayViratKohli pic.twitter.com/sWsuNJHxse
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) November 5, 2020
कप्तान कोहली को सोशल मीडिया पर साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी है। कोहली ने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक 86 टेस्ट मैचों, 248 वनडे और 82 टी-20 मैचों में टीम की कप्तानी संभाली है। आईसीसी के बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में वह पहले स्थान पर हैं जबकि टेस्ट में वह नंबर-2 और टी-20 में नौवें नंबर पर हैं।
साथी खिलाडियों और उनके फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेजे हैं।
बीसीसीआई ने ट्वीट किया, “2011 विश्व कप विजेता, 21,901 रन, 70 अंतर्राष्ट्रीय शतक, भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट जीत, टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई। ”
• 2011 World Cup-winner
• 21,901 runs, 70 centuries in intl. cricket
• Most Test wins as Indian captain
• Leading run-getter in T20Is (Men's)Wishing #TeamIndia captain @imVkohli a very happy birthday. 👏🎂
Let's revisit his Test best of 254* vs South Africa 🎥👇
— BCCI (@BCCI) November 5, 2020
भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने लिखा है, ” वह इंसान जिसने फिटनेस और मेहनत करने के नए पैमाने तय किए और काफी कम उम्र में ही महानता हासिल की। विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ”
To someone that has set the bar in fitness standards and work ethics at an all-time high and achieved greatness at such a young age. Wishing you a very happy birthday. God bless. @imVkohli #HappyBirthdayVirat pic.twitter.com/qNlIYgNyvs
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) November 5, 2020
आईसीसी के ऑफिसियल अकाउंट से ट्वीट आया “21,901 अंतर्राष्ट्रीय रन, 70 शतक, 56.15 औसत, आईसीसी विश्व कप-2011 विजेता और चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता, वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज। विराट कोहली को जन्मदिन मुबारक। ”
🏏 21,901 international runs
💯 70 centuries 🤯
🅰️ 56.15 average
🇮🇳 ICC @CricketWorldCup 2011 and Champions Trophy 2013 winner
🔝 No.1 batsman on the @MRFWorldwide ICC ODI RankingsHappy birthday to the extraordinary @imVkohli! pic.twitter.com/isUV0EfvbY
— ICC (@ICC) November 5, 2020