1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विराट और अनुष्का ने सालगिरह पर एक दूसरे के लिए लिखे खास मैसेज, पढ़ें

विराट और अनुष्का ने सालगिरह पर एक दूसरे के लिए लिखे खास मैसेज, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विराट और अनुष्का ने सालगिरह पर एक दूसरे के लिए लिखे खास मैसेज, पढ़ें

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज ही के दिन शादी के बंधन में बंधे थे।

11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की तीसरी सालगिरह पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ने ही एक दूसरे के लिए खास मैसेज लिखा है।

विराट कोहली ने शादी की तीसरी सालगिरह के मौके पर बेहद ही खास तस्वीर को शेयर की है। विराट कोहली ने लिखा – ” तीन साल पूरे हुए और हम हमेशा साथ रहेंगे। ”

अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा – ” एक साथ हमारे तीन साल पूरे हुए और जल्द ही हम तीन एक साथ होंगे। ”

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी में बेहद ही करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। दिल्ली और मुंबई में विराट और अनुष्का ने शादी की पार्टी रखी थी जिसमें देश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...