सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है और विद्या बालन ने पहली बार उनके निधन पर चुप्पी तोड़ी है।
दरअसल उनकी मौत के बाद इनसाइडर और आउटसाइडर के बीच बहस जारी है जिसमें कंगना ने खुलकर उनकी मौत के लिए बॉलीवुड माफिया को जिम्मेदार ठहराया है।
इसी बीच अभिनेत्री विद्या बालन का एक महत्वपूर्ण बयान सामने आया है। उन्होंने सुशांत के निधन पर पहली बार अपनी भावनाएं जाहिर की है।
विद्या ने कहा कि अगर किसी ने अपनी जान लेने का निर्णय लिया है, तो इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।
इसके साथ ही विद्या बालन ने बॉलीवुड में जारी परिवारवाद पर भी अपनी राय पेश की है। उन्होंने आगे कहा कि मैं भी उतार-चढ़ाव से गुजरी हूं और मुझे उद्योग में सभी तरह के अनुभव हुए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मैं यह नहीं कह रही कि परिवारवाद नहीं है, लेकिन मैंने इसे अपने रास्ते में नहीं आने दिया।