1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. वरुण चक्रवर्ती का Fan Movement ! अपने स्टार क्रिकेटर का विकेट झटका, पढ़िए

वरुण चक्रवर्ती का Fan Movement ! अपने स्टार क्रिकेटर का विकेट झटका, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वरुण चक्रवर्ती का Fan Movement ! अपने स्टार क्रिकेटर का विकेट झटका, पढ़िए

आइपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 रनों से हरा दिया। मैच में केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का विकेट मिला।

Image

वरुण ने धौनी का विकेट लेने के बाद कहा कि वह इस बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी करने को लेकर काफी दबाव महसूस कर रहे थे।

वरुण चक्रवर्ती ने पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में राहुल त्रिपाठी को बताया, जब माही भाई क्रीज पर थे तो मैं दबाव महसूस कर रहा था, क्योंकि तीन साल पहले मैं सिर्फ उनकी वजह से चेपक में मैच देखने जाता था।

Image

उनके खिलाफ गेंदबाजी करना मेरे लिए खास पल था। पिच वास्तव में सपाट थी। माही भाई अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। मैंने सिर्फ यह सोच रहा था कि अगर मैंने गुड लेंथ गेंद कराने में सफल रहा, तो मैं उनका विकेट ले सकता हूं।

शुक्र है कि मैं ऐसा करने में सफल रहा। मैच के बाद मैंने धौनी भाई के साथ भी एक तस्वीर ली।

IPL 2019 CSK vs KKR Dream11 MPL Fantasy Cricket | Predicted Playing 11 for Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders- MS Dhoni Andre Russell | IPL live stream and predictions

गौरतलब है कि वरुण चक्रवर्ती 17 वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। उस समय महेंद्र सिंह धौनी 10 गेंदों पर 7 रन बनाकर और सैम कुर्रन 9 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे थे।

चेन्नई का स्कोर 16 ओवर में तीन विकेट पर 124 रन था। चेन्नई को चार ओवर में 44 रनों की दरकार थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...